जालंधर,(संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। गगनदीप कौर ने 822/900 अंक लेकर प्रथम स्थान तथा रीमा ने 799/900 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को कठिन परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. नीतिका कपूर, श्रीमती रमनदीप कौर, सुश्री हरप्रीत कौर व डॉ. शुचि भी उपस्थित थे।