जालंधर, (संजय शर्मा)-दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबों की सप्लाई नहीं होने पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार लगाने पर आज भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन और जालंधर से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है।अनिल सरीन ने कहा कि जहा हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए साफ कहा कि केजरीवाल ने जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देकर अपने निजी हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल तुरंत इस्तीफा दे।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता के लोभी हैं, वह देश हित से ऊपर अपना निजी हित मानते हैं और जेल में रहते भी मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि सब बातों पर हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी की है और यह भी कहा है कि स्कूल के बच्चों को किताबें नहीं मिल रही,स्कूलों के हालात जर्जर हैं और मुख्यमंत्री जेल में रहकर सत्ता भोगना चाहते है।अनिल सरीन ने कहा कि मुझे लगता है इस टिप्पणी के बाद अरविंद केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि दिल्ली के बच्चों के लिए काम करने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने हैं,वह सिर्फ सत्ता में रहने और अपना भ्रष्टाचार जारी रखने के लिए आए हैं।लेकिन उन्हें दिल्ली में कोई काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जालन्धर लोकसभा इंचार्ज रमन पब्बी, सुभाष सूद,जालंधर लोकसभा मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,तरूण कुमार,अशोक चड्डा आदि उपस्थित थे।