कल्याण ज्वेलर्स के बाहर बुजुर्ग महिला से लूट, लोगों ने दबोचा आरोपी

जालंधर,(विशाल )-पुलिस से बेखौफ लुटेरे अब शहर के सबसे व्यस्त माडल टाउन एरिया में भी दिनदहाड़े वारदात करने लगे हैं। मंगलवार को यहां कल्याण ज्वेलर्स के बाहर बुजुर्ग महिला का बाइक सवार दो लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला पति के साथ शोरूम में खरीदारी करने आई थी। जब वह दुकाने के बाहर खड़ी थी तो लुटेरों ने उसे निशाना बना लिया। लोगों ने एक लुटेरे को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि बाद में महिला अपने पति के साथ मौके से चली गई। किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही लुटेरों ने महिला का पर्स छीना तो उसने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग चौकन्ने हो गए और उन्होंने बाइक पर भाग रहे लुटेरों का पीछ किया। युवक के घेरने पर बाइक से उतरकर एक लुटेरे ने दातर चला दी। इससे सभी डर कर पीछे हट गए। इसके बाद एक अन्य राहगीर ने हौसला दिखाते हुए हमलावर लुटेरे को जमीन पर गिरा लिया और दबोच लिया। इस बीच मौका देख उसका साथी बाइक और पर्स लेकर फरार हो गया। लोगों ने लुटेरे को थाना छह की पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करके उसके साथी का पता लगाने में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *