मूसलाधार बारिश के साथ ही मौसम का बदला मिजाज

जालंधर,(विशाल)-शनिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह की शुरुआत से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही चली तेज हवा व बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। पिछले कई दिनों से अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री तक पहुंच गया है।, बारिश के कारण गेंहू की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिकतर फसल या तो खेतों में पड़ी है, या फिर मंडियों में खुले आसमान के तले पड़ा है। शनिवार दोपहर को अचानक हुई बारिश ने किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *