इस कीड़े के काटने से मांसाहारी बन जाते हैं शाकाहारी

NEW DELHI :  लोन स्टार टिक नामक  कीड़े को लेकर रोचक जानकारी सामने आई है। जानकारी यह है कि इस कीड़े के काटने से इंसान मांस खाना छोड़ देता है और शाकाहारी बन जाता है। बताया जाता है कि इस कीड़े के काटने से त्वचा पर लाल चकत्ते और जलन के साथ-साथ सिरदर्द, गर्दन में दर्द और चेहरा को हिला पाने में भी काफी दिक्कत महसूस होती है। इस कीड़े में एक खास शुगर होती है, जिसे अल्फा-गेल कहते हैं। जैसे ही ये इंसानों के शरीर में प्रवेश करता है तो रेड मीट, पोर्क और कुछ दूध वाली चीजों से एलर्जी होनी शुरू हो जाती है।
साफ शब्दों में कहें तो इंसान को मीट से एलर्जी हो जाती है और मजबूरी में उसे इससे दूर रहना होता है। इस तरह इंसान मीट खाना छोड़ देता है। हम जिस लोन स्टार टिक नाम के कीड़े की बात कर रहे हैं, ये काफी छोटा सा होता है और इसकी पीठ पर एक सफेद दाग होता है। इसका साइंटिफिक नाम एम्ब्लिओमा एमेरिकानम है और ये अमेरिका के मिडवेस्ट ईस्ट और साउथईस्ट रीजन में पाया जाता है। इस कीड़े के साइज़ पर न जाएं, इससे बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि ये लाइम डज़ीज़ का संचारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *