आरपीजी हमले के मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी

चंडीगढ़, मोहाली आरपीजी हमले के मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मामले से जुड़े एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि काबू किया गया आरोपी नाबालिग है और इसका आईएसआई के साथ कनेक्शन है। पकड़ा गया आरोपी यूपी के फैजाबाद का रहने वाला है। नाबालिग आरोपी लखबीर लंडा और हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्कमें था।
बता दें कि जब मोहाली के हेडक्वार्टर पर अटैक करने से पहले 2 लोगों द्वारा रेकी की गई थी जिनमें एक आरोपी दीपक जो झज्जर का रहने वाला है पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरा आरोपी यूपी के फैजाबाद का है जो समय सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इसके अलावा इनका एक और साथी चढ़त सिंह जो अभी फरार चल रहा है उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। दीपक झज्जर कई बार जेल जा चुका है। उस पर यूपी दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, झज्जर आदि जेलों में बहुत सारे मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *