भारतीय मुद्रा में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से रुपया लगातार लुढ़का है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब रुपया 82 रुपये से भी नीचे जा चुका है और अपना अब तक का सबसे निचला स्तर छू चुका है. अमेरिकी मुद्रा की तेजी और कारोबारियों द्वारा जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण रुपया शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 82.33 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया.