आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को महाकुंभ को लेकर एक विवादित बयान दिया. उन्होंने महाकुंभ को ‘अर्थहीन’ करार दिया. लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को लेकर कहा कि कुंभ का कोई मतलब नहीं, यह सब बेकार है. लालू यादव के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. महाकुंभ को लेकर बढ़ती भीड़ के बारे में पूछे जाने पर आरजेडी प्रमुख ने कहा, “अरे ये सब कुंभ का क्या कोई मतलब है, फालतू है कुंभ.” साथ ही नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से हुई लोगों की मौत के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया. आरजेडी प्रमुख ने इस घटना को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की.

पटना में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू यादव ने कहा, “बहुत दुखद घटना घटी है. हम सब लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. यह रेलवे की गलती है. रेलवे के कुप्रबंधन और लापरवाही की वजह से इतने लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *