आम आदमी पार्टी से टिकट के दावेदार डाक्टर शिवदयाल माली भाजपा उम्मीदवार महिन्द्र भगत के हक में उतरे

जालन्धर , (संजय शर्मा)-वैस्ट हल्के में आम आदमी पार्टी से टिकट के दावेदार डाक्टर शिवदयाल माली आज भाजपा उम्मीदवार महिन्द्र भगत के हक में उतर आए हैं। उनका कहना है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे मगर भाजपा को पूरा समर्थन देंगे। आज वैस्ट हल्के मेंं चुनाव प्रचार दौरान डाक्टर शिवदयाल माली ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल के खिलाफ चलने के लिए बिगुल बजा दिया है।
बता दें कि बीते दिनों से डाक्टर माली वैस्ट हल्के से आप के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान अरविंदर केजरीवाल तथा पंजाब प्रभारी राघव चड्डा का खुलकर विरोध कर चुके हैं उनका कहना है कि पार्टी में साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को पार्टी धीरे धीरे खुड्डेलाईन लगा देती है। ऐसे में उन लोगों को टिकटें बांटी गई जिनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। अगर क्रिमिनल लोग जनता की अगुवाई करेंगे तो समाज का भला नहीं हो सकता।

महिन्द्र भगत ने डाक्टर माली का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की लोकहित नितियों के चलते डाक्टर माली ने भाजपा के हक में प्रचार करने का फैसला लिया है अब वैस्ट हल्के में नशा, लाटरी, क्राईम को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *