आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद बरसट डेरा सच खंड बलां में हुए नतमस्तक

*चंडीगढ़/जालंधर, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव व मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने मंगलवार को डेरा सच खंड बलां में माथा टेका और संत नरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर संत जी ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए बरसट के साथ चर्चा की। हरचंद बरसटट ने भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की भी चर्चा की जिसका संत नरंजन दास जी ने प्रशंसा की।हरचंद सिंह बरसट के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जलंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेड़ा, एटीएम प्रकाश सिंह बबलू और हरिंदर सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *