जालंधर, पंजाब सरकार की ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत जिले के गांवों/शहरों में दैनिक विशेष कैंप आयोजित करके बड़ी संख्या में लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान की जा रही है।
इस पहल के तहत, आज जिले में 24 विशेष कैंप स्थापित किए गए, जिनमें आदमपुर और जालंधर-1 सब डिवीजन में 4-4, जालंधर-2 में 2, नकोदर में 3, फिल्लौर में 5 और शाहकोट सबडिवीजन में 6 कैंप शामिल है।
बुधवार को गांव सरोबाद, भेल, जलभय, बहाउद्दीनपुर, भगवानपुर, मंडेर, थड्डा, वार्ड नं. 41 व 42 जालंधर, हजारा, चिट्टी, सिंह व लल्लियां खुर्द, नवां पिंड अराईया, वार्ड नं. 8 और 11 नकोदर, बोपाराय, राजपुरा, पत्ती जट्टा, कोट बादल खां, जज्जा खुर्द, नाहल, निहालुवाल, सारंगवाल, मेहराजवाला, रूपेवाल, जाणिया और चक्क बंडाला में बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इन कैंपों में लोगों को उनके घर के पास और एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ देने के साथ ही उनके सामने आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।
इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।