आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने में कामयाब होंगे: आम आदमी पार्टी पंजाब

जालंधर, (संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से सूबा प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने रमणीक सिंह लक्की रंधावा को ज्वाइंट सेक्रेटरी पंजाब, डाक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर शिव दयाल माली और जगतार संघेड़ा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला इंचार्ज ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी और राजविंदर कौर प्रधान महिला विंग पंजाब ने नए औधेदारों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है ये लोग पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी के किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगो को पार्टी के साथ जोड़ेंगे और पार्टी के संगठन के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *