राज कुंद्रा केस : अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को झटका, मुंबई कोर्ट का ये आदेश पड़ेगा मानना

मुंबई | राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी फिल्म केस (राज कुंद्रा केस) में शर्लिन चोपड़ा का कोर्ट की तरफ से जोरदार झटका लगा है। मुंबई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा से जुड़े पोर्न रैकेट मामले में संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न रैकेट केस में गवाह है। इसलिए पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए समन किया है। इसके बाद से शर्लिन को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। इसके चलते उन्होंने पहले ही कोर्ट में बेल की अर्जी डाल दी थी। जिसे अब कोर्ट ने ठुकरा दिया है।
शर्लिन चोपड़ा पुलिस के सामने गवाही देने से बच रही हो, लेकिन मीडिया के सामने शर्लिन ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्लिन का दावा है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज कुंद्रा ने पहले एक रोल ऑफर किया गया फिर बाद में एडल्ट कंटेंट बनाने को कहा। शर्लिन ने खुद को पोर्नोग्राफी रैकेट का विक्टिम भी बताया है।
शर्लिन का आरोप है कि राज ने उन्हें हॉटशॉट एप के लिए शूट करने के लिए कहा था, लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया। यहीं नहीं, शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *