पुरानी फोटो को शेयर कर बोलीं सेलिना जेटली-ट्रोल होने की वजह आज भी नहीं समझ पाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) पिछले कई सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड के दिनों को याद कर एक लंबा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में सेलिना ब्रेस्टफीडिंग को लेकर अपने मन की बात शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक फोटो की वजह से लोगों ने ट्रोल किया था। उन्होंने लोगों से सवाल किया है कि इस फोटो में ऐसा क्या था जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया । साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। साल 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम विराज और विंस्टन रखा गया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था। अपने बेटे को खोने के बाद सेलिना काफी दुख में डूब चुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *