आज चंद्रमा की पहली ऑर्बिट में पहुंचेगा चंद्रयान, जानिए कब चांद पर होगी इसकी लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है. आज 5 अगस्‍त को शाम करीब सात बजे इसे चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा. इसके बाद चंद्रयान की गति को लगातार 23 अगस्‍त तक कम किया जाएगा क्‍योंकि 23 अगस्‍त को इस अंतरिक्ष यान की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी.चंद्रमा की ग्रैविटी के हिसाब से चंद्रयान-3 की 38,520 किमी प्रति घंटे की मौजूदा गति बहुत ज्यादा है. धीरे-धीरे इसे कम करके 3600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर लाया जाएगा. अगर सब कुछ प्‍लानिंग के हिसाब से चलता है तो कुछ इस तरह से चंद्रयान अपने पड़ावों पर पहुंचेगा. 5 अगस्त को शाम करीब 7 बजे चंद्रयान-3 को चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा. इसके बाद ये चंद्रमा के चारों तरफ 5 बार चक्कर लगाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *