नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द (Manchester Test Cancelled) होने का आईपीएल 2021 (IPL 2021) पर भी असर पड़ सकता है. इंग्लैंड के खिलाड़ी टेस्ट रद्द होने का असली जिम्मेदार टीम इंडिया को मान रहे हैं और भारतीय टीम से ख़फा हैं. इसी वजह से आईपीएल 2021 में हिस्सा लेने वाले इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), सैम करेन (Sam Curran), मोईन अली (Moeen Ali), डेविड मलान और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) में से एक लीग से हट सकता है. इन सभी इंग्लिश खिलाड़ियों को टीम इंडिया के साथ ही स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए यूएई पहुंचना था. जहां इन सभी को 6 दिन क्वारंटीन में रहना है.