अज़मेर सिंह बादल का किशनपूरा क्षेत्र के निवासियों ने किया जोरदार स्वागत

जालंधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने हाईकमान के दिशानिर्देशों के अनुसार भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अज़मेर सिंह बादल को एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाने पर जिला जालंधर मे उत्साह की लहर आ गयी है।आज अजमेर सिंह बादल का किशनपुरा वासियो ने अमरीक सिंह विर्दी के निवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर अमरीक सिंह विर्दी ने कहा कि भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अज़मेर सिंह बादल को एससी मोर्चे का जिला अध्यक्ष बनाने से यह साबित कर दिया कि एक हर वर्ग से जुड़े परिवार को भाजपा में उचित पद मिल सकता है।उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ताओं को उसका सन्मान मिलता है।
इस अवसर पर परमजीत सिंह ने कहा कि अज़मेर सिंह बादल के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती आएगी।
इस अवसर पर राकेश गुप्ता ने कहा कि अज़मेर सिंह बादल के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ता अज़मेर सिंह बादल के साथ मोड़े के साथ मोड़ा लगाकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अमरीक सिंह विर्दी,परमजीत सिंह,राकेश गुप्ता, गुरजीत सिंह, राजविंदर सिंह ,परविंदर सिंह, बहादुर सिंह चड्डा, ओंकार सिंह,जसबीर सिंह,मंमिन्दर सिंह, सुखचैन सिंह, पप्पू सिंह, करनैल सिंह, धर्म सिंह, बलबीर सिंह अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *