अवैध ढंग से चलाए जा रहे स्कैन सेंटर में दबिश

लुधियाना, सेहत विभाग की टीम ने वीरवार अवैध ढंग से चलाए जा रहे स्कैन सेंटर में दबिश दी। सेहत विभाग की यह दबिश करनैल सिंह नगर, गली नंबर 4 के एक घर में अवैध ढंग से चलाए जा रहे स्कैन सेंटर की दी गई। सेहत विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को बरामद कर सील किया है। सिविल सर्जन डा. हतिंदर कौर के दिशा-निर्देश पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह ने टीम सहित मौके पर दबिश दी। इस सेंटर को करन मालड़ी नाम से एक व्यक्ति चला रहा था।
बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले कहीं प्राइवेट प्रेक्टिस करता होगा। मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद रही। सेंटर से एक अल्ट्रासाउंड मशीन, एक टाउन, करंसी को बरामद किया गया है। जो व्यक्ति सेंटर चला रहा था, उसे हिरासत में ले लिया गया है। सिविल सर्जन डा. हतिंदर कौर ने बताया कि तकरीबन एक माह पूर्व उनके पास शिकायत आई थी कि उक्त इलाके की एक गली में अवैध ढंग से सेंटर चलाया जा रहा है, जहां भ्रूण जांच हो रही है। हालांकि सेहत विभाग की टीम ने इससे पहले भी स्टिंग चलाया था लेकिन कामयाबी उन्हें आज मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *