अरविंद केजरीवाल के केस में कपिल सिब्बल ने ले लिया हार्दिक पटेल का नाम, ED की बात भी मानी मगर..

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत के विरोध में ED के हलफनामे पर आपत्ति जताई थी. अब इस मामले में देश के जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने ED के हलफनामे पर जवाब दिया है. बता दें कि हलफनामे में ED ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जहां राजनीतिज्ञों ने न्यायिक हिरासत में रहते हुए चुनाव लड़ा और कुछ जीते भी, लेकिन चुनाव प्रचार के लिए कभी अंतरिम जमानत नहीं दी गई.वहीं राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘कल ED ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि चुनाव प्रचार करने का अधिकार कानूनी अधिकार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *