हैदराबाद, बॉलीवुड के गुमनाम सितारों में एक और स्टार का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह नाम है उस टॉल एंड हैंडसम हंक एक्टर का जिसने कभी शाहरुख खान और सलमान खान के साथ-साथ बॉलीवुड के तकरीबन एक्टर संग काम किया था. बात कर रहे हैं 50 साल के एक्टर शरद कपूर की जिन्हें आज पहचानना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. शरद कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और आज उन्हें देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं शरद कपूर और उनके अचानक चर्चा में आने का क्या है कारण.