अमेरिका के मछुआरे ने पकड़ी अजीबों- गरीब मछली

अमेरिका में एक मछुआरे ने एक अजीबों- गरीब मछली पकड़ी है। जिसे देखकर हर किसी का भी सिर चकरा सकता है। मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, इस अजीब सी दिखने वाली मछली की तस्वीर मछुआरे ने फेसबुक पर शेयर की है। इसके अनुसार, नेथन मार्टिन नाम के मछुआरे को यह अजब मछली मिली है। इसका नाम Sheepshead मछली है। बता दे कि इस मछली के दांत इंसानों जैसे हैं। मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। इस मछली को Sheepshead Fish बताया जा रहा है। इस मछली के सिर्फ दांत ही नहीं बल्कि इंसानों की तरह मसूड़े भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *