अभिषेक बच्चन टेस्ट निगेटिव आ चुका वे घर जाने के लिए तैयार

अभिषेक बच्चन को 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब उनका टेस्ट निगेटिव आ चुका है और वे घर जाने के लिए तैयार हैं. इस खुशखबरी को अभिषेक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस बोर्ड पर लिखा है कि वे पिछले 29 दिनों से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं और अब उनका डिस्चार्ज प्लान पक्का हो गया है. अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- मैंने कहा था न!!! डिस्चार्ज प्लान- हां. आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. आप सभी का मेरे लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे घर वापस जाने को मिल रहा है. मैं नानावटी अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों का दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल की. हम उनके बिना ये सब नहीं कर पाते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *