मरियम औरंगज़ेब ने अपने ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ आठ फ़रवरी को तुर्की दौरे पर रवाना होंगे और वह भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताएंगे.लेकिन शहबाज़ शरीफ़ को जिस दिन जाना था, उसी दिन पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री का तुर्की दौरा स्थगित कर दिया गया है.भारत और तुर्की के रिश्ते हाल के वर्षों में तनाव भरे रहे हैं. लेकिन जिस तरह से भारत तुर्की में मदद भेज रहा है, उसकी चर्चा पाकिस्तान में ख़ूब हो रही है और कई पाकिस्तानी इस पर गंभीर चिंता जता रहे हैं. भारत और तुर्की के रिश्ते हाल के वर्षों में तनाव भरे रहे हैं. लेकिन जिस तरह से भारत तुर्की में मदद भेज रहा है, उसकी चर्चा पाकिस्तान में ख़ूब हो रही है और कई पाकिस्तानी इस पर गंभीर चिंता जता रहे हैं.