जालंधर, (संजय शर्मा)-आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह से मनाया गया यह जानकारी भाजपा कार्यकर्ता रितिका भगत ने दिया उन्होंने कहा कि आज के दिन महिला दिवस मौके सरकार ने सिलेंडर का रेट ₹100 कम कर दिया है यह तोहफा महिलाओं को दिया है वैसे तो महिलाओं ने काफी पूरे दुनिया में अपनी योग्यता दिखाया है। आज उनका सम्मान किया जाता है। रितिका भगत ने कहा कि आज महिला दिवस पर मैं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं हमें अपने कार्य बहुत ही मेहनत से करना चाहिए जिससे हम अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं । कठिन कार्य कोई भी हो कभी भी हार नहीं माननी चाहिए इन शब्दों से अपने विचार प्रकट किया।