जालंधर, (विशाल)-वार्ड 60 के तहत आती नीवीं आबादी, संतोखपुरा में घरों में सप्लाई होने वाले गंदे पानी की सप्लाई से लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार नगर निगम को सूचित किया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया। उन्होंने मांग की नगर-निगम जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने समस्या का समाधान जल्द न किया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।