जालंधर, (विशाल)-इंटरनेशनल लोक गायक कला मंच की ओर से बुधवार को 30 राशन की किट्स गायकों, साजी, एंकर व कव्वाल में बांटी गईं। इस संबंध जानकारी देते हुए प्रसिद्ध गायक और इंटरनेशनल लोक गायक कला मंच जालंधर के प्रधान में दविंदर दयालपुरी ने बताया कि पंजाब सरकार के खुराक और फूड सप्लाई कैबिनेटमंत्री भारत भूषण आशु की और से राशन की 30 किटे भेजी गई हैं।
इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रधान (सेंट्रल) के प्रवीण पहलवान भी शामिल हुएय़ प्रवीण ने इंटरनेशनल लोक गायक कला मंच के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।