लुटेरों के साथ मुकाबला करने वाली कुसुम के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी सर्वोपरि मंदिर कमेटी

जालंधर, (विशाल रोज़ाना/ आजतक)-दीन दयाल उपाध्याय नगर में लुटेरों के साथ मुकाबला करने वाली कुसुम का कानूनी लड़ाई का खर्च सर्वोपरि मंदिर कमेटी करेगी। कुसुम से मिलने अस्पताल पहुंची मंदिर कमेटी की टीम ने यह घोषणा की। प्रदेश महासचिव कुणाल अग्रवाल ने कहा कि कुसुम ने बहादुरी का प्रमाण दिया है। संस्था के सदस्यों ने कुसुम से वकालतनामा भी हासिल किया। इस मौके पर जिला उप-चेयरमैन कौशिक शर्मा, जिला सचिव राजेश कुमार व सदस्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *