मोदी शाम 6 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा. आप जरूर जुड़ें.” किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने नहीं दी है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि देशभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए पीएम मोदी कोरोनावायरस महामारी की स्थिति पर संबोधित कर सकते हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 76 लाख के करीब पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *