नहर में बहती बाबू लाभ सिंह नगर के नजदीक मिली लाश

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के नजदीक हरदेव नगर की तरफ नहर से शनिवार सुबह एक लाश बहती मिली। जिसे देखने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने नहर के साथ लगते सभी थानों को इसकी सूचना भेज दी है। शव से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसके बारे में जानकारी मिल सके। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने नहर में कोई भारी वस्तु बहती देखी। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा वह किसी का शव था। उन्होंने शव को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पहले मौके पर बस्ती बावा खेल की पुलिस पहुंची। लेकिन यह शव हरदेव नगर की तरफ निकला था। वह इलाका थाना दो के अधीन अाता है। इसके बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस बिना कार्रवाई किए लौट गई। मौके पर थाना दो की पुलिस एसअाइ सुखदेव सिंह की अगुवाई में पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवा दिया। की उम्र 30-35 साल के आसपास बताई जा रही है। उसने शरीर पर सिर्फ केप्री पहनी मिली। पुलिस के मुताबिक उसकी फोटो खींचकर सभी जिलों की पुलिस को सूचना भेज दी गई है ताकि अगर उनके पास कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो तो इसके बारे में पता चल सके। इसे वाट्सएप ग्रुपों में भी शेयर किया गया है ताकि कोई वहां से इसकी पहचान कर सके। नहर के साथ लगते जालंधर के इलाकों में भी इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *