नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने निगम मुख्यालय की बेसमेंट में बने सुविधा सेंटर का निरीक्षण किया

जालंधर,(विशाल)-नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने निगम मुख्यालय की बेसमेंट में बने सुविधा सेंटर का निरीक्षण किया है। उन्होंने सुविधा सेंटर की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए। ज्वाइंट कमिश्नर ने मुलाजिमों को निर्देश दिया है कि विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को काम के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सभी मुलाजिम हमेशा काम पर लगे रहे।उन्होंने सुविधा सेंटर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि कॉरिडोर में लोगों की आवाजाही ज्यादा है, ऐसे में हर एक से दो घंटे के अंतराल पर सफाई होती रहे। जिस समय ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने निरीक्षण शुरू किया, उस समय सुविधा सेंटर के काउंटर पर लाइन लगी हुई थी लेकिन लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।उन्होंने निर्देश दिया कि जो लोग मास्क पहनकर नहीं आ रहे हैं उनकी एंट्री रोकी जाए और जो लोग लाइनों में लगे हैं, उनमें फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए। गौर हो कि कोरोना वायरस ने एक बार फिर से जालंधर जिले में दस्तक दे दी है। त्योहारी सीजन के दौरान लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों की पालना नहीं की, जिस कारण जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। सेहत विभाग व जिला प्रशासन हिदायतें जारी करके लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक कर रहा है और अपील कर रहा है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *