जालंधर,(विशाल)-जालंधर में एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद देहात पुलिस मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद देहात पुलिस मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन से पहले सभी अधिकारियों ने दफतर खाली कर दिए हैं। उनके सिक्योरिटी स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है।