चोरों ने न छोड़ा दान, न बख्शी जान:गौशाला के सेवादार की हत्या, दानपात्र के साथ CCTV की DVR भी ले उड़े बदमाश; डेयरी में लगी तीसरी आंख ने खोला राज

समाचारक्यारी,(पवन शर्मा)-निकटवर्ती गांव कालूआना में गौशला के सेवादार की हत्या के बारे में सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना करती पुलिस टीम।
घटना बुधवार देर रात इलाके के गांव कालूआना स्थित राम गोपाल गौशाला में अंजाम दी गई
गुरुवार सुबह प्रधान ओमप्रकाश सहारण बुजुर्ग सेवादार ओमप्रकाश का शव देखकर पुलिस को सूचना दी

गुरुवार को गौशाला के एक सेवादार की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात की वजह लूटपाट को बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि यहां से दानपात्र गायब है। साथ ही आरोपी CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग डिवाइस (DVR) भी ले गए हैं ताकि सबूत मिटाए जा सके। हालांकि बावजूद इसके इस राज से पर्दा उठ जाने की पूरी आस है। दरअसल, गौशाला के ठीक सामने डेयर के बाहर लगे CCTV कैमरे में हमले की तस्वीर कैद हो गई है। बहरहाल, बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *