फंड की कमी बताकर निर्माण नहीं करवा रहे मार्केटिंग बोर्ड व पंचाय ती विभाग
कालांवाली, (पवन शर्मा)-गांव सिंघपुरा में मलकीत सिंह के घर से लेकर बहमन रोड तक गांव की आबादी से गुजरने वाली फिरनी की जगह से मार्केटिंग बोर्ड की सड़क गुजरती है। सड़क पर करीब 400 मीटर का टुकड़ा बिल्कुल खस्ता हालत में है और सड़क टूटकर गढ्ड़ों में तब्दील हो चुकी है। इसका खामियाजा ग्रामीणों खासकर वाहन चालकोंं को भुगतना पड़ रहा है। मार्केटिंग बोर्ड और पंचायती विभाग दोनों फंड की कमी होने की बात कहकर सड़क का निर्माण करवाने से इंकार कर रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में सरकार व जिला प्रशासन के प्रति गहर रोष है। ग्राम सरपंच गुरमीत सिंह, पंच माशा, गगनदीप सिंह, रिंकू, हरबंस सिंह, बजीर सिंह, इकबाल सिंह, जग्गा सिंह, गुरदास सिंह ने बताया कि गांव सिंघपुरा पंजाब सीमा पर स्थित है। हरियाणा से पंजाब की सड़क को जोडऩे वाली बहमन रोड पंजाब को जाने का मुख्य रास्ता है। इस रास्ते से रोजाना सैंकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। लेकिन करीब 15 वर्षो पूर्व बनाई गई सड़क का मलकीत सिंह के घर से लेकर बहमन रोड तक फिरनी की सड़क तक बुरा हाल है। सड़क का ऊपरी मैटीरियल बिल्कुल गायब होने के बाद सड़क बिल्कुल कच्ची नजर आ रही है। सड़क में गहरे गढ्डे बने हुए है और जलभराव होने के कारण दलदल बनी हुई है। सड़क से ग्रामीणों का पैदल चलना तो दूर की बात इस सड़क से गुजरते समय रोजाना दोपहिया वाहन गिरकर घायल हो रहे है और रोजाना बड़े वाहन दलदल में फंसकर दिक्कते झेल रहे है। सड़क पर जलभराव होने के कारण वातावरण दुषित होने व मच्छरों की समस्या पैदा होने के कारण भी ग्रामीणों में भयानक बीमारियां फैलने का भय सत्ता रहा है।