गढ़ा में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या हल न होने के पर पार्षद प्रभदयाल का नगर निगम कमिश्नर ऑफिस पर धरना

जालंधर, (विशाल)-वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रभुदयाल ने गढ़ा इलाके में लगातार बढ़ रही समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर के ऑफिस के सामने धरना दे दिया। प्रभु दयाल ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सीवरेज ब्लॉकेज खोलने के लिए काम नहीं किया जा रहा।हालांकि धरने के दौरान सिर्फ पांच लोग ही उपस्थित रहे और सभी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। पार्षद ने कहां की गड़ा इलाके में सीवरेज समस्या काफी ज्यादा है। और कहा कि सुपर सक्शन मशीन और जैटिंग मशीन से काम करने की जरूरत है लेकिन मुलाजिम इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर दफ्तर में मौजूद नहीं थे लेकिन पार्षद धरने पर डटे रहे।इस दौरान पार्षद सुशील कालिया भी वहां से गुजरे तो उन्होंने पार्षद प्रभु दयाल भगत से बात की। शहर में सीवरेज समस्या काफी ज्यादा है। इसी मुद्दे को लेकर विधायक राजेंद्र बेरी और विधायक सुशील रिंकू ने बुधवार को मेयर और कमिश्नर के साथ लंबी मीटिंग की थी। बुधवार को ही बरसात से कई इलाकों में सीवरेज समस्या पहले से ज्यादा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *