जालंधर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन अब टोल प्लाजा पर डट गए हैं। लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानोंं का धरना लगातार दूसरे दिन जारी रहा। पटियाला के राजपुरा में भी किसान टोल प्लाजा पर जमे हुए हैं। इसके अलावा अमृतसर, बरनाला में भी किसान टोल प्लाजा पर डटे हुए हैं। सभी टोल प्लाजा से किसान वाहनों को निशुल्क गुजरने दे रहे हैं। कहीं पर टोल नहीं देना पड़ रहा है।जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रेल ट्रैक के बाद अब टोल प्लाजा पर धरने देकर संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। ज्यादातर टोल प्लाजा में गाड़ियों से शुल्क नहीं लेने दिया जा रहा। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। कुछ टोल बैरियरों पर जो तीन-चार दिन से ऐसा चल रहा है। हालांकि, हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा से भी बिना शुल्क के गाडिय़ां निकाली गईं। यहां महिलाओं ने धरना दिया और किसी भी गाड़ी सेे शुल्क नहीं लेने दिया। होशियारपुर के टांडा उड़मुड़-चौलांग टोल प्लाजा पर तीन दिन से शुल्क नहीं लेने दिया जा रहा।