ऑन लाईन अध्यापकों व अभिभावकों की बैठक  आयोजित

कालांवाली,(पवनशर्मा)-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय कालांवाली में शुक्रवार को ऑन लाईन अध्यापकों व अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यापकों ने अभिभावकों को ऑन लाईन कक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों को सप्ताहिक टैस्ट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार अभिभावकों की सहमति से विधालय में आकर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने सबंधी भी जानकारी दी। विधालय की प्रधानाचार्य रेण बाला ने बच्चों को कोविड-19 के बीमारी से बचाव हेतू दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रवीण जैन, हरपाल सिंह, राजन गर्ग, गुरशरण कौर, दीपिका गर्ग, सुषमा रानी,नम्रता गोयल, हरचरण मान, महेंद्र पाल, चंद्र कांता, अंजू रानी, प्रवीण जिंदल आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *