अकाली दल ने राशन वितरण मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

जालंधर, (विशाल)- कांग्रेस विधायक राजेंद्र बेरी पर सरकारी राशन वितरण अपने हाथ में लेने के आरोपों के मामले में अकाली दल ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक पवन टीनू, जिला अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मनन, सीनियर नेता बलजीत सिंह बीड़ जिला महल नेम डिप्टी कमिश्नर को दिए ज्ञापन में मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और सरकारी राशन को खुद बात करने की सच्चाई सामने लाई जाए।अकाली दल के नेताओं ने कहा कि सरकारी राशन कांग्रेसी नेता खुद बांट रहे हैं जिससे सही लोगों तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो यह भी सामने आ गया कि यह राशन दुकानों पर मिल रहा है। विधायक पवन टीनू ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को निजी अस्पताल में रखने के लिए पंजाब सरकार ने 1 दिन का खर्च 15000 तय किया है। यह खर्च बहुत ज्यादा है और इससे यह भी पता लग रहा है कि पंजाब सरकार अमीरों के लिए अलग व्यवस्था बना रही है और आम आदमी को सरकारी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *