इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही चीज ट्रेंड कर रही हैं और वो है आखिर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच चल क्या रहा है. दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती जा रही है. युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी धनश्री संग अपनी फोटो और वीडियो भी हटा दी है. जिसके बाद फैंस को कन्फर्म हो गया है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
जिसके जवाब में चहल ने कहा- ये मेरे साथ तब हुआ था जब 2021 वर्ल्ड कपल दुबई में मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ था. उस समय मुझे सबसे ज्यादा बुरा लगा था. मैं अंदर से बहुत टूट गया था. उस समय धनश्री मेरे साथ दुबई में थीं. उस समय उन्होंने मेरा गुस्सा हैंडल करने में बहुत मदद की. अगर धनश्री नहीं होतीं मेरे साथ तो मैं और ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो जाता. इन्होंने मुझे समझाया कि बस अपने आपको प्रूव करो. इन्होंने मुझे कहा था कि गुस्सा निकालना है तो ग्राउंड पर निकालो. तब मुझे महसूस हुआ कि वो सही कह रही हैं. उसके बाद मैंने अपना पूरा गुस्सा ग्राउंड पर दिखाया.