नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-देश और दुनिया में मशहूर सिंगर ‘यो यो हनी सिंह’ (Yo Yo Honey Singh) पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. जिस लड़की से हनी सिंह ने बचपन से प्यार किया और शादी भी उसके साथ की लेकिन यो यो हनी सिंह बनने के बाद उसने जो किया उस पर पूरी दुनिया सवाल उठा रही है. हनी सिंह की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये थे. आपको बता दें कि पत्नी की शिकायत पर दर्ज केस की सुनवाई तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में चल रही है.
कोर्ट में आज की सुनवाई शुरू होने के बाद हनी सिंह (Honey Singh) के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट को बुखार है इसलिए वो पेश नहीं हो पाए. इसलिये उन्हें दूसरी तारीख दी जाए. इसके बाद दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कोर्ट से कहा कि हनी सिंह को अदातल में पेश होने के लिए कहा जाए क्योंकि कानून से ऊपर कोई भी नही है. इसके बाद कोर्ट ने 3 सितंबर को साढ़े 12 बजे YO YO हनी सिंह को खुद पेश होने का आदेश दिया है.