जीतकर हासिल किया प्रथम स्थान, आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन

जालंधर, थब बलो कुंग-फू-अकैडमी के खिलाड़ियों ने चौथी नेशनल ऑल स्टाइल ओपन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2025, जो 7 नवंबर से 9 नवंबर तक डीएवी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई, में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी अकैडमी व अपने शहर का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में अलग अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और जुनून के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आज थब बलो कुंग फू अकादमी, मकसूदा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरण किए गए।
अकैडमी के मास्टर सिफू टी.के. नारजरी ने खिलाड़ियों द्वारा प्रथम स्थान हासिल करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और मानसिक दृढ़ता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर मास्टर सिफू टी.के. नारजरी ने कोचों और खिलाड़ियों के अभिभावकों का भी धन्यवाद किया और भविष्य में भी और बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
सभी विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को दिल से बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *