मानसून की पहली बारिश के साथ मझारी में युवाओं ने लगाए छायादार, फलदार और औषधीय पौधे

मझारी (संवाददाता): पवित्र एवं स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसी संदेश को अपनाते हुए मझारी के युवाओं ने मानसून की पहली बारिश के साथ पिछले एक दशक से चली आ रही पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाया। सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह और पर्यावरण के प्रति समर्पण सराहनीय रहा।

राधे श्याम यूथ स्पोर्ट्स क्लब एवं रामलीला कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शुभ राणा, करण राणा, लक्ष्य राणा, गुरदीप सोनी, नितिन सोनी, शिव कुमार, अजीत भट्टी, दलजीत भट्टी, सुरजीत धीमान, कैप्टन सौहण सिंह लंबरदार, शुभाष तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह संपूर्ण अभियान माननीय सरपंच श्री सोम नाथ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान सतविंदर सिंह, राजीव कुमार और सुरिंदर पोसियां ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *