ऋषिकेश से बदरीनाथ तक हिमालय के सीने पर इन ’57 जख्मों’ का जिम्मेदार कौन

ऋषिकेश: उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से भूस्खलन की तस्वीर सामने आती रही है. हिमालय के इस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहे हैं. खासकर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री ,यमुनोत्री और इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले धारचूला तवा घाट नेशनल हाईवे पर कई ऐसी जगह हैं जहां पर भूस्खलन होते रहे हैं.

वैसे देखा जाए तो हिमालय में कई जगहों पर भूस्खलन होते रहे हैं लेकिन सड़कों पर हो रहे भूस्खलन से न सिर्फ यातायात बाधित होता है बल्कि लोगों की जान भी खतरे में रहती है. पिछले कुछ समय में कई ऐसे भूस्खलन हुए हैं जिसमें लोगों की जान भी गई है. अब ऐसे में आम लोगों को कोई दिक्कत न हो और यात्रा भी सुरक्षित चले इसके लिए उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्मेंट ने उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिशन एंड मैनेजमेंट सेंटर से एक सर्वे करवाया था. जिसमें बदरीनाथ रूट में 57 भूस्खलन क्षेत्र ऐसे पाए गए जहां पर ट्रीटमेंट करना बेहद जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *