इंडिया टीवी सत्य सनातन कॉन्क्लेव में स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारी संस्कृति एक अरब 96 करोड़ 8 लाख वर्ष पुरानी है। अंग्रेजों और विदेशी आक्रांताओं ने इसे लूटा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि हम व्यापार नहीं, उपचार और उपकार का अनुष्ठान कर रहे हैं। हम सांस्कृतिक अतीत के साथ विकास के आयाम गढ़ रहे हैं।
स्वामी रामदेव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 500 ट्रिलियन डॉलर की थी। भारत से 100 से सवा सौ ट्रिलियन डॉलर लूटे गए। भारत को फिर से सर्वश्रेष्ठ बनाने का समय है, संकल्प से सिद्धि का यह सबसे उचित वक्त है। हम अर्थ से परमार्थ का उपाय कर रहे हैं।
स्वामी रामदेव ने योग का उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे योग से ऊर्जा मिलती है, योग की शक्ति बहुत बड़ी है। आप योग कीजिए 100 साल तक बूढ़े नहीं होंगे। योग और अध्यात्म में बहुत ताक़त है।