अपने अजीबोगरीब फैशन चॉइसेज की वजह से चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उर्फी जावेद के फैंस को ये वीडियो देख झटका भी लग सकता है. इस वीडियो में पुलिस ग्लैमरस डीवा उर्फी जावेद को ब्लू फिल्म शूट करते हुए रंगे हाथों पकड़ती नजर आ रही है. अरे अरे…इतना चौंकने की जरूरत नहीं है. जानते हैं क्या है इस वीडियो का पूरा सच.
इस वीडियो को फरवरी में कंटेंट क्रिएटर रोहित गुप्ता ने शेयर किया था. वीडियो में दिखाया गया कि उर्फी ऑफिस में विजिट करती हैं और डायरेक्टर से मिलती हैं. डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है. वो उर्फी को बताता है कि उसका प्रोजेक्ट सीक्रेट है और मूवी में रणबीर कपूर विलेन का रोल प्ले करेंगे. ये सुनने के बाद उर्फी जावेद एक्साइटेड हो जाती हैं. उन्हें बताया जाता है कि फिल्म के हीरो के लिए विदेशी एक्टर को कास्ट किया गया है और बादशाह गाने कंपोज करेंगे. फिल्म का नाम है टाइटैनिक.