देशभर के कई इलाकों में मॉनसून का असर दिख रहा है। महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक में मॉनसून की बारिश हो रही है, वहीं आज उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून के आने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, वहीं बिहार में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मुंबई में तो मॉनसून की बारिश ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। मायानगरी में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। मॉनसून की बारिश की वजह से बिहार, यूपी, झारखंड समेत दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तो चलिए जानते हैं अगले कुछ दिनों तक कहां कैसा मौसम रहेगा।