एक व्यक्ति ने दावा किया कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर चुंबक बना

जालंधर, महानगर जालंधर के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है। उन्होंने दावा किया है कि जब से उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली है तब से उनके शरीर में स्टील के बर्तन चिपक जाते हैं। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि लोहे की तरह ही उनके शरीर में स्टील के बर्तन भी चिपक जाते हैं। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने के बाद उनके जानकारों में कौताहुल है।महानगर के अमरीक नगर के रहने वाले मनोज शर्मा (46) ने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। मनोज शर्मा ने दावा किया है कि जब से उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है तब से उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है। महानगर के अमरीक नगर में रहने वाले मनोज शर्मा ने अपनी बात को साबित करने के लिए एक वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में मनोज शर्मा के शरीर में चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले वाले बर्तन चिपके हुए दिखाई पड़ते हैं। मनोज शर्मा ने बताया कि जब पहली बार ऐसा हुआ तो लगा शायद पसीने की वजह से बर्तन शरीर से चिपक रहे हैं। इसके बाद मैं नहा लिया लेकिन जब उन्होंने फिर बर्तन को शरीर पर रखा तो वह चिपक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *