जिनसे ED कर रही है पूछताछ, ऐसे करते हैं कमाई!

भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अपनी शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन फील्डिंग और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैना की संपत्ति 200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जाती है.

हाल ही में रैना का नाम 1xBet नाम के ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में रैना को समन भेजा था, जिसके बाद वे बुधवार को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश हुए. एजेंसी ने रैना से उनके इस ऐप के साथ संबंध, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी. यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *