सैयारा फिल्म ने बता दिया है कि दौर चाहें जैसा भी हो, भारत में प्रेम कहानियों को हमेशा जगह मिलती रहेगी. सिनेमा में आज बहुत बड़े पैमाने पर रोमांटिक फिल्में नहीं बनाई जा रही हैं. एक समय रोमांटिक फिल्में कर के ही राजेश खन्ना, ऋषि कपूर और शाहरुख खान ने खूब नाम कमाया. लेकिन बदलते दौर के साथ कई बदलाव हुए.
मौजूदा समय में एक्शन पैक्ड फिल्मों को और हॉरर कॉमेडी को ज्यादा प्रिफ्रेंस दी जा रही है. इसके अलावा पिछले कुछ समय से बायोपिक मूवीज का चलन भी बढ़ा है. इन सभी वजहों से रोमांटिक फिल्मों की चमक पहले जैसी नहीं रह गई है. लेकिन साल 2025 में फिर से एक बार एक लव स्टोरी ने करिश्मा कर दिखाया है. सैयारा का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 26 दिनों में भारत में कितनी कमाई कर ली है और 25 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा है