भारत छोड़ दो यही सही समय; स्टार्ट-अप फाउंडर की भारतीयों को सलाह;

एक भारतीय उद्यमी और स्टार्ट-अप संस्थापक ने हाई-सैलरी कमा रहे लोगों ने भारत छोड़कर विदेश में बसने के लिए कहा है। इस सलाह को देने के पीछ उन्होंने दावा किया कि भारत वैसे तो एक अद्भुत देश हैं लेकिन यहां पर इनोवेशन के लिए ज्यादा मौके नहीं हैं। यहां पर लोगों में सिविक सेन्स की भी कमी है और यही नहीं टैक्स और नियमों के हिसाब से भी यहां पर कोई इनोवेशन नहीं हो सकता। हालांकि यूजर को इस पोस्ट के लिए बाकी लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

रेडिट पर अज्ञात रूप से लिखे इस लेख में यूजर ने दावा किया कि उसने भारत में इंजीनियरिंग के प्रमुख संस्थानों में पढ़ाई की है। इसके बाद उसने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अमेरिका से पूरी की। बाद में एक बैंक में काम किया और 2018 में अपनी कंपनी शुरू करने के लिए भारत आ गया। यूजर ने कहा कि वर्तमान में वह इस कंपनी से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं और करीब 30 लोगों को 15 लाख से ज्यादा के पैकेज पर काम पर रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *