प्रीति जिंटा के इन फैसलों ने पंजाब किंग्स की किस्मत बदली

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 में शानदार सफर बरकरार है और नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. टीम कुछ नए कमाल भी कर रही है, जिसमें इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दोनों मुकाबलों में जीत अहम रही. इसमें से भी दूसरी जीत ज्यादा खास रही क्योंकि इसने पंजाब किंग्स का लंबा इंतजार खत्म कर दिया. वो भी पूरे 12 साल का. इसमें टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा के 3 अहम फैसलों की बड़ी भूमिका रही. क्या हैं वो फैसले और कैसा इंतजार खत्म हुआ, उसके बारे में बताते हैं.

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार 4 मई को आईपीएल 2025 का 54वां मैच खेला गया. इस सीजन में धर्मशाला के मैदान पर ये पहला ही मुकाबला था. ये मैदान पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है. इससे पहले पंजाब अपने 4 होम मैच मुल्लांपुर में खेले थे. वहां भी टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था. मगर सबसे ज्यादा चिंता तो धर्मशाला के मैदान की थी क्योंकि यहां टीम को पिछले कुछ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *